首页 > GAME > 游戏 > 正文

银翼杀手

BMW X5 M Sport Pro लॉन्‍च हुई, 5.4 सेकेंड में मिलती है 0-100 किलोमीटर की स्पीड, कितनी है कीमत और फीचर्स_我的网站

守法公民

A |      एपी, कीव। युद्धविराम की चर्चाओं के बीच रूस की सेना यूक्रेन के एक नए हिस्से में घुस गई है। रूसी सेना ने डोनेस्क प्रांत के निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। जिस इलाके पर कब्जा हुआ है वह यूक्रेन का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यूक्रेन का यह आठवां भाग है जहां पर रूसी सेना लड़ते हुए आगे आई है।,

रूस और यूक्रेन की सेनाओं में भीषण लड़ाई चल रही है

पता चला है कि डोनेस्क के कई मोर्चों पर रूस और यूक्रेन की सेनाओं में भीषण लड़ाई चल रही है। रूस ने युद्धविराम के लिए यूक्रेन के समक्ष पूरा डोनेस्क प्रांत छोड़ने की शर्त रखी है जिसके लिए यूक्रेन तैयार नहीं है।,रूस ने बुधवार को यूक्रेन के छह क्षेत्रों में स्थित बिजलीघरों और गैस ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर ड्रोन हमले किए। इन हमलों से हुए नुकसान से यूक्रेन के एक लाख से ज्यादा लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई है। हमले से सबसे ज्यादा नुकसान पोल्टावा, चर्निहीव, खार्कीव और सुमी क्षेत्र में हुआ है।,

लड़ाई के परिणामों से यूक्रेनी सेना काफी तनाव में

हाल के महीनों की लड़ाई के परिणामों से यूक्रेनी सेना काफी तनाव में है। वह हाथ से गए इलाकों को वापस लेने की कोशिश कर रही है, इसके विपरीत पास की जमीन उसके हाथ से खिसकती जा रही है। इसका मतलब यह नहीं कि यूक्रेन की सुरक्षात्मक पंक्ति पूरी तरह से कमजोर है और रूस की सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। क्योंकि रूस की सेना को कस्बों और शहरों में घुसने में बेहद कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है।,

यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खार्कीव पर कब्जे की कोशिश

सीमा के नजदीक स्थित यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खार्कीव पर कब्जे की रूसी सेना युद्ध की शुरुआत से कोशिश कर रही है लेकिन साढ़े तीन वर्ष की लड़ाई में उसे सफलता नहीं मिली है। दोनों देशों की सेनाओं के दसियों हजार सैनिक यूक्रेन की एक हजार किलोमीटर लंबी पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी सीमा पर लड़ रहे हैं। जिन इलाकों में लड़ाई चल रही है उनमें सुमी, खार्कीव, लुहांस्क, डोनेस्क, जपोरीजिया, खेरसान और मीकोलेव हैं।,

रूस ने यूक्रेन की 20 प्रतिशत भूमि पर कब्जा कर लिया

रूस ने यूक्रेन की 20 प्रतिशत भूमि पर कब्जा कर लिया है और उसकी सेना निरंतर आगे बढ़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रयासों में शामिल होते हुए रूस ने पहले शांति समझौता और उसके बाद युद्धविराम की बात कही है जबकि यूक्रेन पहले युद्धविराम चाहता है और उसके बाद शांति समझौता चाहता है।,

रूस यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने को तैयार

बुधवार को रूस ने साफ कर दिया कि यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी के मामले में उसे यूरोपीय देशों या नाटो का दखल मंजूर नहीं है। शर्तों के अनुसार समझौता होता है तो वह अमेरिका के साथ मिलकर यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने को तैयार है।,

रूस पर कड़े प्रतिबंधों को तैयार, जेलेंस्की भी मासूम नहीं : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में युद्धविराम के लिए तैयार नहीं हुए तो रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। वे प्रतिबंध बहुत ज्यादा गंभीर होंगे लेकिन चाहता हूं कि उनकी जरूरत न पड़े और बातचीत से युद्ध खत्म हो जाए।,संवाददाताओं से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि वह रूस पर दबाव के लिए आर्थिक प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं किसी अन्य तरीके की नहीं, हम विश्वयुद्ध नहीं छेड़ना चाहते हैं। कहा, वह चाहते हैं कि एक बार रूसी राष्ट्रपति पुतिन की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से आमने-सामने की वार्ता हो जाए लेकिन पुतिन इसके तैयार नहीं हैं। वह पहले कुछ ठोस निर्णय चाहते हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भी मासूम नहीं हैं- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भी मासूम नहीं हैं, वह भी गतिरोध खत्म करने में पर्याप्त सहयोग नहीं दे रहे हैं। ट्रंप ने ये बातें मंत्रियों और उच्चाधिकारियों के साथ बैठक के बाद कही हैं।。    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में सामान्‍य कारों के साथ लग्‍जरी वाहनों की बिक्री होती है। कई निर्माताओं की ओर से लग्‍जरी सेगमेंट में कई उत्‍पादों को बिक्री के‍ लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। BMW की ओर से हाल में ही अपनी दमदार एसयूवी X5 के नए वेरिएंट्स के तौर पर BMW X5 M Sport Pro को लॉन्‍च किया गया है। नए वेरिएंट्स में कितना दमदार इंजन मिलता है। किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।,

BMW X5 xDrive40i M Sport Pro वेरिएंट लॉन्‍च

बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से X5 के नए वेरिएंट को लॉन्‍च किया है। नए वेरिएंट के तौर पर इसमें M Sport Pro को दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

BMW X5 के M Sport Pro में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के विकल्‍प दिए गए हैं। BMW X5 xDrive40i में तीन लीटर की क्षमता का छह सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। जिससे 381 हॉर्स पावर और 520 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इसे 5.4 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड मिलती है। दूसरे विकल्‍प के तौर पर इसमें BMW X5 xDrive30d में तीन लीटर का डीजल इंजन दिया है। इस इंजन से एसयूवी को 286 हॉर्स पावर और 650 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इसे 6.1 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड मिलती है। दोनों ही इंजन में 48V की इलेक्‍ट्रिक मोटर दी गई है, जो 12 हॉर्स पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देती है। इसमें आठ स्‍पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इसके साथ ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं। एसयूवी में ऑल व्‍हील ड्राइव तकनीक भी दी गई है।,BMW X5 के M Sport प्रो वेरिएंट्स में प्रो किडनी ग्रिल, एयर डैम, एग्‍जॉस्‍ट ट्रिम पर हाई ग्‍लॉस ब्‍लैक फिनिश की अतिरिक्‍त किट दी गई है। साथ ही हाई ग्‍लॉस रेड ब्रेक कैलिपर्स, एम स्‍पोर्ट ब्रेक, पियानो ब्‍लैक एलीमेंट्स और एम सीरीज की सीट बेल्‍ट भी दी गई हैं। इसमें 21 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, फोर जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्‍टम और एयर सस्‍पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।,निर्माता की ओर से नए वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम कीमत 1.02 करोड़ रुपये से शुरू की गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1.15 करोड़ रुपये है। 。

Current article:http://6xf.gamajionghuanmuniuzhuanguchu.cyou/twgeind/0kh1.html

Published on:07:08:43



声明:所发布的内容均来源于互联网,目的在于传递信息,但不代表本站赞同其观点及立场,版权归属原作者,如有侵权请联系删除。
死亡笔记

银翼杀手

8090